Saturday, June 29, 2013
काश ऐसे ही रोज आती हमारे शहर में नामी हस्तियाँ..
-इमरान ज़हीर
मुरादाबाद : कम से कम हर दिन एक सुकून में होता | हमारा शहर वैसे तो विश्व में प्रसिध्य है लेकिन यहाँ के हालात बद से बदतर है | जैसे जैसे शिद्दत की गर्मी का आगाज़ होता वैसे ही शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो जाती | जिस समय हमें बिजली पानी की ज़रूरत अधिक होती, उसी समय सरकारी तंत्र हमसे उसे दूर कर देता | ये कैसी कार्यप्रणाली? जनता को दुःख दे कर नेता मंत्री आराम की नींद सोते है और जनता बेचारी सिर्फ उन्हें कोसने के सिवाय कुछ भी नहीं कर सकती | जनता के साथ अन्याय क्यों ? क्यों उसे सुकून से जीने नहीं दिया जाता ? ऐसे कई सवाल जनता के मस्तिस्क में गूंजते रहते है | चुनाव के समय बिजली पानी को भरपूर देने का वादा करने वाले अपनी जीत के साथ इस बात क्यों भूल जाते है की शहर की मासूम जनता से उन्होंने कुछ वादा भी किया था ? शहर से महज़ २५ किलो मीटर दूर रामपुर में सपा की सरकार बनते ही वहाँ पर २४ घंटे बिजली पानी की आपुर्ति चालू कर दी गई जबकि देखा जाये तो मुरादाबाद में बिजली पानी की ज़रूरत अधिक है न की रामपुर में|
हर शख्स को हमेशा एक बात खटकती है की ऐसा क्यों होता है जब कोई मंत्री, बड़ा नेता या फिर किसी मान्यनीय का आगमन शहर में होता है तो उस समय भरपूर बिजली और पानी क्यों मुहया करा दी जाती है ? उस समय न कोई फाल्ट होता है और न ही कोई रोस्टिंग की जाती है | जबकि उनके शहर से जाने के बाद ही फाल्ट भी होने शुरू होते है और रोस्टिंग भी होने लगती है | ये कैसा दिखावा है? क्या शहर की जनता की फ़िक्र किसी को नहीं की वो किस हाल में इस गर्मी में रह रही है? अब तो हर तबका दुआ के लिये उठाता है हाथ और कहता की काश ऐसे ही रोज आते हमारे शहर में नामचीन हस्तियाँ..जिससे खिलखिलाते चेहरे और हँसती किलकारियां |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment