भारत और विदेश में अभिलेखीय क्षेत्र में हुए विकास और गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उनके बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) की त्रैमासिक न्यूज़ बुलेटिन, ई-अभिलेख शुरू करने की योजना है। ई-बुलेटिन की औपचारिक शुरूआत जुलाई 2013 के पहले हफ्ते में की जाएगी। एनएआई इस शुरूआती बुलेटिन में अप्रैल-जून 2013 की अवधि के समाचार और अन्य मुख्य अंश शामिल करेगा।
एनएआई ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के अभिलेखागार, भारत में निजी/व्यावसायिक अभिलेखागारों तथा भारतीय अभिलेखागार विश्वविद्यालयों के अध्यक्षों से naiwebcoordinator@gmail.com पर उपयुक्त तस्वीरों के साथ अभिलेखीय सामग्री भेजने का आग्रह किया है ताकि ई-अभिलेख के शुरूआती बुलेटिन को सफल बनाया जा सके।
No comments:
Post a Comment