Thursday, June 27, 2013

सेना ने की उत्तराखंड के बाढ़ पीडि़तों के लिए वेबसाइट की शुरूआत

नई दिल्ली : उत्तराखंड के बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए सेना की केन्‍द्रीय कमान ने आज एक विशेष वेबसाइट की शुरूआत की। www.suryahopes.in नामक वेबसाइट पर पूरे उत्‍तराखण्‍ड में आर्मी द्वारा चलाए जा रहे अभियान, विभिन्‍न स्‍थानों पर फंसे हुए लोगों की स्‍थान के अनुसार जानकारी, बचाए हुए लोगों की सूची, महत्वपूर्ण हेल्‍पलाइन नम्‍बर को इसमें जोड़ा गया है| इस वेबसाइट में बाढ़ पीडि़तों के बारे में भी ताजा जानकारी हासिल करने के लिए भी अलग से लिंक दिया गया है जहाँ आसानी से उसमे नाम या लोकेशन के माध्यम से वहां अपने लोगो का पता लगाया जा सकता है | इसके साथ-साथ इसे उत्‍तराखण्‍ड सरकार की वेबसाइट से भी जोड़ा दिया गया है । वहीँ जैसे जैसे सूचना मिल रही है इस वेबसाइट को ताजा जानकारियों के मुताबिक अपडेट किया जा रहा है। इस वेबसाइट पर उपलब्‍ध आंकड़ों को www.indianarmy.gov.in पर भी उपलब्‍ध कराया गया है। 

No comments:

Post a Comment