सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में नियुक्त हुए बिमल जुल्का
नई दिल्ली : शुक्रवार को
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने श्री बिमल जुलका की सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इससे पहले बिमल जुलका विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर बने थे। बिमल जुलका 1979 के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति 30 जून, 2013 को अवकाश ग्रहण कर रहे श्री उदय कुमार वर्मा की जगह हुई है।
No comments:
Post a Comment