Saturday, June 29, 2013

रेल मंत्रालय ने जारी की नई अखि‍ल भारतीय समय सारणी ‘‘भारतीय रेल-एक नजर’’

नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने आज नई अखि‍ल भारतीय समय सारणी ‘‘भारतीय रेल-एक नजर’’ को जारी कर दिया है जो अगले महीने की एक तारीख से लागू होगी | इसके साथ ही सभी 17 रेल मंडलों द्वारा भी अपने-अपने मंडल की समय-सारणी जारी की जाएगी यह भी एक जुलाई से लागू हो जाएगी | रेल मंत्रालय ने सभी यारियों से अनुरोध किया है की वो अपनी यात्रा आरंभ करने से पहले नई समय सरणी को ज़रूर देख लें | सभी समय सरणी रेलवे की वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध होगी |

भारतीय रेल की इस समय सारणी में इसे कैसे पढ़ना है, गाड़ी संख्‍या की तालि‍का, मुख्‍य स्‍थानों के बीच चलने वाली गाड़ि‍यों, स्‍टेशन कोड तालि‍का, गाड़ि‍यों के नामों की तालि‍का को रखा गया है | इस सारणी में यात्रि‍यों की जानकारी के लि‍ए अग्रि‍म आरक्षण अवधि‍, इंटरनेट के जरि‍ए आरक्षण, तत्‍काल योजना, रि‍फंड संबंधी नि‍यम, और रेल यात्रा में कौन-कौन सी रियायतें दी जाती हैं और इन सभी से संबंधित नवीनतम नियमों की जानकारी दी गई है साथ ही इसमें सतर्कता संबंधी जानकारी, सार्वजनिक शिकायत प्रणाली, आपदा प्रबंधन और खान-पान सेवाओं की जानकारी भी दी गई है।

No comments:

Post a Comment