Monday, June 24, 2013

जिला परिषद के चेयरमैन, तहसीलदार सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

(प्रेसवार्ता)
Crimefileलोहारू(प्रमोद सैनी)। लोहारू के फरटिया भीमा गांव के निवासी एवं जिला परिषद भिवानी के चेयरमैन राजबीर सिंह, उनके भाई नरेन्द्र, तत्कालीन तहसीलदार राजेन्द्र गर्ग, कानूनगो राजेश व रामचंद्र पटवारी के खिलाफ लोहारू थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरटिया भीमा गांव के महेन्द्र सिंह पुत्र हरी राम ने अदालत में इस्तगासा दायर कर न्याय की गुहार की थी जिस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने 156(3) सीआरपीसी के तहत पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लोहारू थाने में धारा 420, 467, 468, 471, 166, 217, 218, 219, 506, 120बी व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश भूप सिंह एसआई कर रहे हैं और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
     थाना प्रभारी अजीत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि फरटिया भीमा गांव के महेन्द्र सिंह पुत्र हरी राम की शिकायत पर फरटिया भीमा गांव के निवासी एवं जिला परिषद भिवानी के चेयरमैन राजबीर सिंह, उनके भाई नरेन्द्र, तत्कालीन तहसीलदार राजेन्द्र गर्ग, कानूनगो राजेश व रामचंद्र पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में अदालत के आदेश से 156(3) सीआरपीसी के तहत शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच भूप सिंह एसआई कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment