- इमरान ज़हीर
![]() |
| प्रदर्शित फोटो की एक झलक |
![]() |
| प्रदर्शित फोटो की एक झलक |
सावधान! अगर आप अपने घर परिवार बच्चो के साथ इंडियन रेलवे की वेबसाइट पर टिकट एवं पी.एन.आर को चेक करने जा रहे है तो ऐसा बिलकुल मत कीजिये| क्यूकी भारतीय रेल की वेबसाइट पर अश्लीलता भरे विज्ञापन परोसे जा रहे है| अनावश्यक ही आपको अपने बच्चो और घर वालों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है |
कुछ दिनों पहले इस वेबसाइट पर एक भी विज्ञापन नहीं दिखाई देता था | लेकिन अभी हाल ही में इस वेबसाइट के साइड वाल पर विज्ञापन प्रदर्शित हो रहा है जिसमे कुछ अश्लीलता भरे विज्ञापन भी परोसे जा रहे है| जिसमे लड़कियों से संपर्क करने और उनकी अर्धनग्न फोटो को देखने के लिए प्रेरित किये जाने वाला विज्ञापन प्रदर्शित किया जा रहा है| इंडियन रेलवे की ये एक ऐसी वेबसाइट है जिसे पूरे दिन में कई लाख लोग देखते है इन लोगो में बच्चे भी होते है ऐसे में इस तरह के विज्ञापन बच्चो पर किस तरह का असर डालेंगे ये विज्ञापन देख कर हर कोई समझ सकता है |
- मुरादाबाद से इमरान ज़हीर की रिपोर्ट |
.jpg)

No comments:
Post a Comment