Monday, June 24, 2013

बाबाओं ने किया बदनाम, लाशों को लूटा

-मेरीखबर नेटवर्क

बाबाओं ने किया बदनाम, लाशों को लूटा
नई दिल्ली। उत्तराखंड में हुई भीषण तबाही के बीच लाशों और मंदिरों से धन और जेवर चुराए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इस बीच केदारनाथ से बचाकर लाए गए बाबाओं के पास से एक करोड़ से ज्यादा की रकम राहत एजेंसियों के जवानों ने बरामद की है।
बचावदल ने बताया कि पिछले दो दिनों में बचाकर लाए गए लोगों के एक समूह से एक करोड़ से ज्यादा कैश मिला है। आशंका है कि ये पैसे लोगों से या लाशों से लूटे गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि ये धन जिनके पास मिल रहा है उनमें से अधिकतर बाबा हैं और बचावकर्मियों की सतर्कता के चलते इन्हें पकड़ा गया। बाबाओं के पास चुराए हुए जेवर और रुपए मिले हैं। इनमें से कुछ मिट्टी में सने हैं और कुछ भीगे हुए हैं। एनडीआरएफ और आईटीबीपी जल्द ही ये राशि जिला न्यायालय में जमा कराएगा।
एक बचावकर्मी के अनुसार उन्हें बाबाओं पर संदेह तब हुए जब बचाकर लाए गए लोगों में कुछ बाबाओं के पास नए नोट दिखे। जांच के दौरान एक बाबा के पास 62,000 नकद मिलेजो उसने ढोलक में छुपाए थे। एक के पास प्रसाद में छुपाकर रखे हुए 10 हजार रुपए नकद मिले। एक ने अपने कपड़ों में 1.2 लाख रुपए छुपाए हुए थे।

No comments:

Post a Comment