मुंबई मेट्रो लाइन-3 (कोलाबा-बांद्रा-एसईईपीजेड) गलियारे को मिली मंजूरी | केन्द्रीय मंत्रिमंडल मुंबई मेट्रो लाइन-3 कोलाबा-बांद्रा-सांताक्रूज विद्युत निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (कोलाबा-बांद्रा-एसईईपीजेड) गलियारे को मंजूरी दे दी। इसके अलावा मौजूदा राज्य स्तर स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी)-मुंबई मेट्रो रेल निगम (एमएमआरसी) को भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त उपक्रम वाली कंपनी के रूप में तबदील करने को भी मंजूरी दी गई है। इसमें दोनों की हिससेदारी का अनुपात 50:50 होगा। परियोजना को पूर्ण करने की कुल अनुमानित लागत 23,136 करोड़ है जिसमें 33.5 कि.मी. (पूर्ण रूप से भूमिगत) की कुल लंबाई होगी। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार स्टैंडर्ड गेज पर काम होगा।
मुंबई लाइन-3 की परियोजना वित्त वर्ष 2013-14 से शुरू होने की तिथि से छह वर्ष के भीतर मार्च 2019 में पूरी की जाएगी। इस परियोजना के लागू होने से मुंबई की ज़रूरत के रूप में अतिरिक्त परिवहन बुनियादी ढांचा प्राप्त होगा
No comments:
Post a Comment