इस कठिन दौर और इस भयानक आपदा में उनके लिए दुआ कीजिये जो इस भीषण हादसे का सामना कर रहे है आइये हम सब एक साथ खड़े हो कर उनके लिए दुआ करते है....
-इमरान ज़हीर

उत्तराखंड : दर्दनाक हादसा, लोगो के अपनों का बिछड़ने का गम, चीख पुकार से पूरा देश थर्रा उठा | जिसने भी सुना दर्द से सिहर उठा | लेकिन आज भी समाज में कुछ लोगो को किसी की पीड़ा से कोई फर्क नहीं पड़ता | पीड़ित लोगो का दर्द कम करने की बजाये उन्हें और प्रताड़ित किया जाने लगे तो यही लगेगा की समाज में इंसानियत का अंत हो चुका है | उत्तराखंड की इस भीषण तबाही की खबर फैलते ही सभी ने उसमे फसे लोगो के लिए प्रार्थना शुरू कर दी| किसी के घर में अपनों को खो जाने का डर सोने नहीं दे रहा वहीँ खबर आ रही की इतने बड़े हादसे के बाद भी कुछ लोग लूट पाट करने में लगे है, खाने पीने का सामान दस गुने दाम पर बेचा जा रहा है | लोग सदमे में है जल्दी घर पहुचने की आस लगा कर बैठे है कुछ लोग इस भयानक आपदा में भी अपनी पीड़ा भुला कर दुसरे की मदद के लिए लगे है | वही खबर आ रही है की वहां पर मौजूद मूर्ती, दान पात्र, को भी समाज के दुश्मनों ने नहीं बक्शा उन्हें भी चुरा कर ले गए| खबर यहाँ तक है की कुछ लोगो ने महिलाओं के शवों से भी उनके जेवर को उतारते हुए कुछ लोगो को देखा है | इतनी बड़ी विपदा का सामना कर ज़िन्दगी से मौत के द्वार तक पहुचे लोगो ने कभी जीवन में ये कल्पना नहीं की होगी की उनके साथ समाज के दुश्मन इस प्रकार का व्यवहार करेंगे | इस कठिन दौर और इस भयानक आपदा में उनके लिए दुआ कीजिये जो इस भीषण हादसे का सामना कर रहे है आइये हम सब एक साथ खड़े हो कर उनके लिए दुआ करते है....
No comments:
Post a Comment