Wednesday, June 26, 2013

उत्तराखंड : इस भीषण आपदा में सेना द्वारा अब तक 33000 से अधिक लोगो को सुरक्षित निकला गया

नई दिल्ली : उत्तराखंड की इस भीषण आपदा में सेना ने 17 जून से अब तक 33000 से ज्‍यादा लोगों को निकाला । इनमें से 25000 लोगों को पैदल मार्ग से निकाला गया है जबकि 8000 को हेलिकॉप्‍टर की मदद से निकाला गया है। सेना के 13 हेलिकॉप्‍टरों ने अब तक 600 से ज्‍यादा उड़ानें भरकर 2715 लोगों को सुरक्षित निकाला है और इस आपदा में फंसे लोगों के लिए 24 टन खाद्य सामग्री, ईंधन, दवाइयां, कम्‍बल और सहायता सामग्री भेजी है।रक्षा मंत्रालय द्वरा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज दिन में सेना के अभियंताओं ने लामबागर में अलकनंदा नदी को पार करने के लिए एक लोहे के पुल का भी निर्माण किया। सेना अभियंताओं ने बद्रीनाथ से पैदल मार्ग के द्वारा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए खराब मौसम के बावजूद रातभर काम करके इस पुल का निर्माण किया वहीँ सेना ने तीसरे दिन भी जंगलचट्टी में तलाशी अभियान को जारी रखा। हालांकि तीसरे दिन सेना को यहां कोई भी व्‍यक्ति नहीं मिला।

No comments:

Post a Comment