नई दिल्ली: भारतीय रेल उत्तराखंड में बाढ़ के कारण फंसे यात्रियों को निकालने के अपने प्रयास के अंतर्गत आज रात यानी 23 जून को 10 बजे हरिद्वार से एक विशेष रेलगाड़ी रवाना करेगी जो रूड़की, मुज्जफरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत और बोरीवलि रूकते हुए मुम्बई सैन्ट्रल पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिविजन को समुचित प्रबंध करने के लिए चुस्त-दुरूस्त करने में लगा है क्यूकी उत्त्राखंड का अधिकांश इलाका उत्तर रेलवे के मुरादाबाद डिविजन में आता है |
रेल मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए यात्रियों को हरिद्वार और देहरादून के बीच विशेष रेलगाडि़यों में मुफ्त यात्रा की अनुमति भी दी गई है| वही उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों की टिकटों की वैधता तिथि भी बढ़ा दी गई है उनके भी टिकेट की अवधि बढ़ा दी गई है जिनके टिकेट की अवधि समाप्त हो गई है | हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश स्टेशनों के काउंटरों पर कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण केन्द्र 24 घंटे के लिए चालू कर दिए गए हैं।
रेलवे ने चार अत्यंत महत्वपूर्ण स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष अधिकारी के रूप में तैनात किया है।
I) देहरादून- श्री संजीव गर्ग, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक/भाड़ा विपणन- मोबाईल नंबर 09717630953
II) ऋषिकेश- श्री डी.के. सिंह, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक/परियोजना- मोबाईल नंबर 09717630969
III) हरिद्वार- श्री हितेन्द्र मल्होत्रा, अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक/मुरादाबाद- मोबाईल नंबर 09760534001
IV) नई दिल्ली- श्री विवेक श्रीवास्तव, अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक/दिल्ली- मोबाईल नंबर 09717631001
उत्तरखंड में तबाही के बाद रेलवे ने महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नंबर शुरू किये -
I) हरिद्वार : 09760534054/09760534055II) देहरादून : 01352-622131III) ऋषिकेश : 01352-434167
No comments:
Post a Comment