Friday, June 21, 2013
तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित लाने के लिए एयर इंडिया की देहरादून से अतिरिक्त उड़ानें
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्री श्री अजीत सिंह ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की चपेट में आने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने एयर इंडिया और पवन हंस हेलिकॉप्टर को उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राज्य सरकार के चलाए जा रहे बचाव कार्य और खोज अभियान में हर संभव मदद देने का निर्देश दिया। उन्होंने एयर इंडिया को प्रभावित इलाकों में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित लाने के लिए देहरादून से अतिरिक्त उड़ाने शुरू करने का भी निर्देश दिया। साथ ही प्रभावित तीर्थयात्रियों के लिए रियायती भाड़े का भी प्रस्ताव रखा है। पवन हंस ने राहत कार्यों में पहले से ही तीन हेलिकॉप्टर लगा रखे हैं। श्री अजीत सिंह ने पवन हंस को राहत अभियान में अतिरिक्त संसाधन मुहैया कराने और राज्य सरकार से इस कार्य में तेजी लाने के लिए तालमेल बिठाने का भी निर्देश दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment