Monday, June 24, 2013

फेसबुक के जरिए लेते थे कॉलगर्ल का 'इंटरव्‍यू', 'पास' होने पर होता था सेक्‍स का कारोबार

-(प्रेसवार्ता) 
6338 Untitled 0009 0001आगरा। पहले फेसबुक पर कॉलगर्ल से चैटिंग और फिर पसंद आने पर सेक्‍स का कारोबार। ताजनगरी के कमला नगर के पॉश इलाके में यह धंधा चल रहा था। पु‍लिस की छापेमारी में तीन युवती, कारोबार की सरगना और चार रईसजादे गिरफ्तार हुए।
करोड़ों की चमचमाती कोठी में जब छापेमारी हुई तो युवक-युवतियां आपत्तिजनक अवस्‍था में मिले। पहले तो खुद को पति-पत्‍नी बताया। लेकिन पुलिस की सख्‍ती के बाद राज उगल दिए। इस धंधे में एक नाबालिग का भी शोषण किया जा रहा था। इस मकान में हर काम के लिए अलग-अलग कर्मचारी तैनात थे। संचालिका प्रिया को कम्‍प्‍यूटर ऑपरेट करना नहीं आता था। इसलिए उसने आईटी की जानकार एक युवती को नौकरी पर रखा था।
इसके लिए तीन हजार रुपए महीने दिए जाते थे। युवती का काम था फेसबुक पर ऑनलाइन रहना। कई युवतियों के पेज बने हैं। पुलिस के हाथ आईटी की जानकारी युवती नहीं आई। इससे पुलिस को फेसबुक पेज की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। अब पुलिस उस युवती को ढूंढने में लगी है।

No comments:

Post a Comment