Saturday, June 29, 2013
जीसैट-15 संचार उपग्रह परियोजना के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रक्षेपण सेवाओं की खरीद और बीमा के साथ जीसैट-15 संचार उपग्रह परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जीसैट-15 का निर्माण आकस्मिक जरूरतों के लिए कक्ष में मौजूद अतिरिक्त क्षमता के प्रयोग और मौजूदा उपयोगकर्ताओं की सेवाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रयास का हिस्सा है। यह उपग्रह आवश्यक अतिरिक्त क्षमता प्रदान करेगा और केयू बैंड में क्षमता की वृद्धि करेगा। वर्तमान में संचालित नौ इनसैट/जीसैट उपग्रह लगभग 195 ट्रांसपोंडरों को विभिन्न फ्रिक्वेंसी बैंड प्रदान कर रहे हैं। जीसैट-15 उपग्रह पूरे भारत को कवर करेगा। यह जीसैट-8 उपग्रह से मिलता जुलता होगा। प्रक्षेपण सेवाओं सहित परियोजना की कुल लागत 859.5 करोड़ रुपए की होगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment