Friday, June 14, 2013

परचून की गोदाम में लगी भीषण आग, लाखो का माल स्वाहा !

मुरादाबाद : कारूला पीर का बाज़ार में परचून की गोदाम  में लगी भीषण आग, लाखो का माल स्वाहा !१३ जून की शाम को मुरादाबाद के पीर का बाज़ार इलाके में परचून के गोदाम में भीषण आग लग गई जिसमे लाखो का माल जल कर ख़ाक हो गया | दमकल विभगा की चार गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया |
बताया जाता है की गोदाम के मालिक अकरम ने अपने एक नौकर और बेटे को गोदाम में माल उतरवाने के लिए भेजा था | जहा पर उसने गोदाम बंद करने से पहले ही वहां पर जलती हुई मोमबत्ती छोड़ कर चले गए थे |
गोदाम का रास्ता काफी पतला होने के कारण फायर कर्मी को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी चूँकि  गोदाम काफी बड़ा था और बेसमेंट में बना हुआ था इसलिए उसके  पिछले हिस्से को तोड़ कर आग पर काबू पाया जा सका | इस घटना के बाद पूरा इलाका धुएं से पट गया और इलाके में हाहाकार मच गया |
खबर लिखे जाने तक पुलिस कर्मी गटना स्थल पर मजूद थे |

No comments:

Post a Comment