- जेड.एन.आई.न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली : भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी 31 अगस्त 2013 को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में विशेष रुप से आयोजित एक समारोह में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन अवा्र्ड, ध्यान चंद पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार समारोह सांय 6:00 बजे होगा। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, खेलों में श्रेष्ठता को पुरस्कृत करने व मान्यता देने के लिए प्रत्येक वर्ष दिये जा रहे हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले को पदक और प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त 7.5 लाख की नकद राशि भी प्राप्त होगी। अर्जुन, द्रोणाचार्य, और ध्यान चंद पुरस्कार प्राप्त करने वाले को प्रतिमा प्रशस्ति पत्र और 5 लाख की नकद राशि प्राप्त होगी। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वाले को एक ट्रॉफी दी भी जाएगी। इस समारोह में रंजन सोढ़ी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा | वहीँ विराट कोहली समेत 15 लोगो को अर्जुन अवार्ड दिया जायेगा | द्रोणाचार्य पुरस्कार से पूर्णिमा महतो सहित 5 लोगो सम्मानित किया जायेगा | इसी क्रम में ध्यान चंद पुरस्कार से सय्यद अली समेत चार लोग सम्मानित होंगे |

No comments:
Post a Comment