ये उन लोगो के लिए बेहद सुविधाजनक रास्ता है जो जिलाधिकारी या उनके मतहतो से मिलने के लिए कई चक्कर लगा लगा कर थक जाते थे लेकिन उनकी शिकयतों का कोई समाधान नहीं निकलता था | इस पेज से जनता की समस्याओं को जिलाधिकारी के पास सीधे पहुचाया जा रहा है |
- इमरान ज़हीर
ये उन लोगो के लिए बेहद सुविधाजनक रास्ता है जो जिलाधिकारी या उनके मतहतो से मिलने के लिए कई बार चक्कर लगा लगा कर थक जाते थे लेकिन उनकी शिकयतों का कोई समाधान नहीं निकलता था | इस पेज से जनता की समस्याओं को जिलाधिकारी के पास सीधे पहुचाया जा रहा है | जिसमे जिलाधिकारी भी मुरादाबाद की जनता के समस्याओं का समाधान भी करते हुए नज़र आ रहे है | कुछ समय पहले उनके वाल पर जमालुद्दीन सिद्दीकी ने सेल्स टैक्स विभाग में घूसखोरी की एक विडियो भेजी थी इस विडियो को देखने के बाद जिलधिकारी ने उसपर सज्ञान लेते हुए इस सन्दर्भ में एक शिकायत उनके मेल आईडी पर मांगी थी | बहरहाल जिलाधिकारी के इस प्रयास से उन लोगो को खासकर उनको जो विभागों के चक्कर लगा कर थक जाते थे और कोई कार्यवाही नहीं होती थी उनके लिए ये एक बेहतर मंच है | मुरादाबाद की जनता ने जिलाधिकारी के इस प्रयास को काफी सराहा है | फिलहाल इस पेज से २५३७ लोग जुड़ चुके है |
No comments:
Post a Comment