नई दिल्ली : अपने स्वर्ण जयंती समारोह के सिलसिले में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ने 27-30 अगस्त, 2013 के दौरान ’ट्रेड विंड्स: वार्षिक व्यवसाय सम्मेलन’ आयोजित किया। सम्मेलन के शुभारंभ के अवसर पर भाषण में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के निदेशक डॉ. सुरजीत मित्रा ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसा मंच तैयार करने का प्रयास है जहां खुली बहस और चर्चा के लिए विचार रखे जाते हैं, जहां विचारों का आदान-प्रदान किया जाता है तथा प्रतिभागी निर्णय लेने वालों से व्यवसाय के प्रमुख पहलुओं पर उनके विचार जानते हैं। उन्होंने कहा कि इस विचार विमर्श के निष्कर्ष सरकार और अन्य गैर सरकारी निकाय नीतियां बनाने में उपयोग करते हैं।
यह आयोजन 27 अगस्त को लीडरशिप सम्मेलन के साथ शुरू हुआ जिसमें वक्ताओं ने बदलाव लाने वाली रणनीति की भूमिका के बारे में विचार व्यक्त किए। उसके बाद 28 अगस्त को वित्त सम्मेलन हुआ जिसका शुभारंभ योजना आयोग के सदस्य सौमित्र चौधरी और स्टेट बैंक के अध्यक्ष श्री प्रतीप चौधरी ने किया।
प्रतीप चौधरी ने बैंकों के लिए एनपीए को कम रखने के महत्व रखने पर बात की। उन्होंने कहा कि वर्तमान मंदी का दौर अभी खत्म होने वाला नहीं है लेकिन यह अपने मध्यम दौर में है। 29 अगस्त को विपणन सम्मेलन में उपभोक्ता की शक्ति बढ़ने और ब्रैंड के विचार पर ताकत के प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह चर्चा बहुत समकालिक रही और इसमें बाजार के वर्तमान हालात पर गौर किया गया।
30 अगस्त को ऑपरेशन सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके साथ टेªड विंड्स 2013 सम्पन्न हो गया। इस दौरान चुनौतियों के भावी परदिृश्य और सतत आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के अवसरों पर चर्चा हुई।
30 अगस्त को ऑपरेशन सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके साथ टेªड विंड्स 2013 सम्पन्न हो गया। इस दौरान चुनौतियों के भावी परदिृश्य और सतत आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के अवसरों पर चर्चा हुई।

No comments:
Post a Comment