" भारतीय कुश्ती के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय खिलाडी ने सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन स्टाईल में पदक प्राप्त किया है "
- जेड.एन.आई.न्यूज़ डॉट कॉम
पश्चिमी रेलवे के पहलवान श्री संदीप तुलसी यादव ने बुडापेस्ट(हंगरी) में संपन्न 16-22 सिंतबर तक सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता(फ्री स्टाईल/ग्रीको रोमन स्टाईल) में 66 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीत इतिहास रचा है। भारतीय कुश्ती के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय खिलाडी ने सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन स्टाईल में पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के रोमन स्टाईल के 66 किलोग्राम वर्ग में 39 देशों के पहलवालों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के श्री चंदर विजय सिंह भारतीय ग्रीको रोमन स्टाइल टीम के कोच थे।
No comments:
Post a Comment