- जेड.एन.आई.न्यूज़ डॉट कॉम
नई दिल्ली: देश के दरिंदे मुकेश शर्मा, अक्षय ठाकुर ,विनय ठाकुर और पवन गुप्ता को आज अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है | इस फैसले का इंतज़ार पूरा देश कर रहा था | आखिरकार अदालत ने इन दरिंदो को मौत की सजा सुना दी है | बताते चले की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी माना था । पीड़िता के परिवार वालो के साथ सरकारी वकील और दिल्ली पुलिस समेत पूरा देश चारों आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा था |
१६ दिसंबर २०१२ की रात राजधानी नई दिल्ली में एक ऐसी दरिंदगी हुई जिससे पूरा देश हिल गया था | इस दरिंदगी के बाद पूरा देश इन दरिंदो के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा था | इन दरिंदो ने २३ साल की पैर मेडिकल की छात्रा के साथ चलती बस में गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया था साथ ही हैवानियत की सारी हदे पार कर दी थी |

No comments:
Post a Comment