ईद के दिन बंगलादेश में नहीं चलती रेलगाडि़यां
- जेड.एन.आई.न्यूज़ डॉट कॉम
कोलकाता: ईद-उल-जुहा के कारण कोलकाता (भारत) से ढाका (बंगलादेश) के बीच सप्ताह में दो बार चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ अस्थायी निलंबन हुए हैं। यह ट्रेन कोलकाता से हर मंगलवार और शनिवार को, जबकि ढाका से हर बुधवार और रविवार को चलती है। बंगलादेश रेलवे के आग्रह पर भारतीय रेलवे ने मैत्री एक्सप्रेस को 15 अक्टूबर, 2013 (मंगलवार) को कोलकाता से 16 अक्टूबर, 2013 (बुधवार) को ढाका से प्रचालन संबंधी जटिलताओं के कारण नहीं चलाने का निश्चय किया है, क्योंकि ईद के दिन बंगलादेश में रेलगाडि़यां नहीं चलती हैं। उसके बाद ट्रेन की सामान्य सेवा बहाल हो जाएगी।
No comments:
Post a Comment