Wednesday, September 11, 2013

मुख्य मंत्री ने लखनऊ प्राणी उधान में काले हिरणों की मृत्यु की जांच के दिए निर्देश

- जेड.एन.आई.न्यूज़ डॉट कॉम  


लखनऊ : लखनऊ प्राणी उधान में काले हिरणों की संदिग्ध मृत्यु की घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने इसकी जाँच दो सदस्यीय जाँच कमेटी से करवाने के निर्देश दिए है |

मुख्य मंत्री के निर्देश के क्रम में प्रमुख सचिव वी.एन.गर्ग ने दो सदस्यीय जाँच कमिटी गठित कर दी है जिसके अध्यक्ष अश्वनी कुमार प्रमुख वन संरक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान उत्तर प्रदेश कानपुर तथा प्रमुख सचिव पशुपालन द्वारा नामित डा० जे.के.पांडे वरिष्ट पशु चिकित्साधिकारी सदस्य होंगे |

No comments:

Post a Comment