- जेड.एन.आई.न्यूज़ डॉट कॉम
![]() |
नई दिल्ली: पर्यावरण के अनुकूल और ईंधन का सस्ता विकल्प अपनाते हुए भारतीय रेल ने अपने डीजल इंजनों में ईंधन के तौर पर प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल की विभिन्न योजनाएं हाथ में ली हैं। इसके अंतर्गत लखनऊ स्थित रेल मंत्रालय की एक अनुसंधान इकाई, अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन(आरडीएसओ) एलएनजी आधारित रेल का इंजन तैयार करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। एक बार इसके सफल हो जाने के बाद भारतीय रेल इसी अवधारणा पर आधारित 20 और एलएनजी इंजनों का निर्माण करने की योजना बना रहा है। इस टेक्नोलॉजी के शुरू होने के साथ ही इंजनों के संचालन में आने वाला खर्च 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। इसके अलावा इंजनों से निकलने वाला धुँआ समाप्त हो जाएगा और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे उत्सर्जनों में पर्याप्त कमी आएगी। एक बार जब भारतीय रेलवे अपने डीजल इंजनों में र्इंधन के तौर पर प्राकृतिक गैस का पूरी तरह इस्तेमाल करने लगेगी तो यह भारत में प्राकृतिक गैस के 81 मिलियन टन का वार्षिक इस्तेमाल का केवल 2.2 प्रतिशत होगा और यह व्यावसायिक दृष्टिसे व्यवहार्य होगा।

No comments:
Post a Comment