लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार क्रांति किशोर मिश्र के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की | जारी शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा की श्री मिश्र एक जुझारू एवं कर्मठ पत्रकार थे| वो अपने दायित्वों का निर्वहन सच्ची लगन से करते थे | उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय छति हुई है |
ज्ञातव्य है की कल फर्रुखाबाद निवासी ३२ वर्षीय श्री मिश्र की बरेली के निकट एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी | अपने पीछे वो पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए | उन्होंने "आपातकाल के महानायक मुलायम सिंह यादव " नाम की एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनाई थी जिसका विमोचन मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने २५ जून २०१३ को लखनऊ में किया था |
No comments:
Post a Comment