Wednesday, September 25, 2013

अब रेलवे स्टेशन पर सादे कपड़ों में भी टिकट चेक करने का निर्देश

- जेड.एन.आई.न्यूज़ डॉट कॉम 

नई  दिल्ली: बिना टिकट यात्रा नियंत्रित करने के लिए सितंबर 2013 में विभिन्‍न श्रेत्रीय रेलवे द्वारा जांच की श्रृंखला शुरू की गर्इ। पिछले महीने ऐसी जांच लखनऊ, पटना, भोपाल, नागपुर, विजयवाड़ा, चेन्‍नई, हावड़ा, दिल्‍ली और पुणे जैसे 13 बड़े स्‍टेशनों पर की गई। कुछ बड़े स्‍टेशनों पर जांच के दौरान 500 से 1000 तक बिना टिकट यात्री पकड़े गये। इस तरह की जांच आगे भी जारी रखने का प्रस्‍ताव है। 

इस तरह की जांच में बड़ी संख्‍या टिकट की जांच करने वाले व्‍यक्तियों (100 से अधिक) को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों के साथ तैनात किया जाता है। क्षेत्रीय मुख्‍यालयों के वरिष्‍ठ वाणिज्यिक अधिका‍री, डिवीजनल रेलवे प्रबंधक/अतिरिक्‍त डिवीजनल रेलवे प्रबंधक और अन्‍य वरिष्‍ठ डिवीजनल अधिकारी इस तरह की जांच में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नजर रखते हैं। यात्री सेवा से राजस्‍व का नुकसान रोकने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा टिकट जांच अभियान महत्‍वपूर्ण कार्य है। क्षेत्रीय रेलवे को टिकट जांच में मजबूती लाने और निकास द्वारों पर सादे कपड़ों में टिकट जांच करने वालों को तैनात करने के निर्देश दिये गये हैं।  

No comments:

Post a Comment