Sunday, September 1, 2013

करोल बाग़ में बत्ती गुल पानी-पानी को तरसे लोग , मिनिरल वाटर से बन रहा खाना !

बिजली कटौती से बिलबिलाये लोगो में भारी रोष है | करोल बाग इलाके में लोग बिजली, पानी और उमस भरी गर्मी से बेहाल है वहीँ मिनिरल वाटर से बनाया जा रहा है खाना ! 

- जेड.एन.आई.न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली :  राजधानी नई दिल्ली में भी मंडराया बिजली संकट | देश में हर जगह बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है | ऐसा कोई भी प्रदेश नहीं है जहाँ बिजली के लिए हाय तौबा न मची हो | पिछले 6 घंटो से राजधानी के करोल बाग़ में बिजली की आपूर्ति ठप्प है | पूरी तरह से बिजली पर निर्भर राजधानी दिल्ली के निवासी आज पानी के लिए तरस रहे है | करोल बाग के रहने वाले ओम प्रकाश का कहना है कि बिजली की अघोषित कटौती से जीवन नरक बन गया है वही देश बंधू रोड पर रहने वाली आरजू खान का कहना है की आज छुट्टी के दिन इस भीषण बिजली कटौती से घर में पानी की एक बूँद नहीं बची जिससे घर के बच्चे परेशान हो रहे | वहां के नागरिको का कहना है की अब तो बिजली की आँख मिचौली लगी रहती है लेकिन आज तो हद हो गई पिछले कई घंटो से बिजली गुल है | अघोषित बिजली कटौती से बिलबिलाये लोगो में भारी रोष है | करोल बाग इलाके में लोग बिजली, पानी और उमस भरी गर्मी से बेहाल है | लोगो को मार्किट से मिनिरल वाटर खरीद के लाना पड़ रहा है तब जा कर घर में बच्चो के लिए खाना बन पा रहा है| 

No comments:

Post a Comment