हांड कंपा देने वाली ठण्ड से ठिठुरने को मजबूर लोग !
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: हांड कंपा देने वाली ठण्ड से ठिठुरने को मजबूर लोग| लगातार चल रही सर्द हवा से मौसम ने अपना मिजाज़ बदल लिया जिसके चलते लोगो ने घर से बाहर निकलने में परहेज़ रखा वही दूसरी तरफ सूरज ने भी अपनी आंखे मूँद ली जिसके चलते लोग हांड कंपा देने वाली ठण्ड से बचने के लिये घरो में कैद रखना बेहतर समझा| रुक रुक कर हो रही हलकी बूंदा बांदी ने भी ठण्ड बढ़ने में विशेष योगदान दिया है| www.accuweather.com के अनुसार मुरादाबाद में कल अधिकतम तापमान १५ डिग्री सेल्सिअस और न्यूनतम ४ डिग्री सेल्सिअस रिकॉर्ड किया गया, जबकि आज सायं ५ बजे का तापमान अधिकतम १७ डिग्री सेल्सिअस और न्यूनतम ५ डिग्री सेल्सिअस रिकॉर्ड किया गया| कल का तापमान के बाद आज भी लोगो को हांड कंपा देने वाली ठण्ड का सामना करना पड़ रहा है। रात तेज़ चल रही सर्द हवाओं से लोग बेहाल दिखे| घने बादलो से सहज ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ सकती है| बाहरहाल रोज़मर्रा कि ज़िन्दगी जीने वालो के लिये ये ठण्ड मुसीबत साबित हो रही|
No comments:
Post a Comment