Friday, October 4, 2013

रेल के डिब्‍बों में हुई खराबी का पता अब चलती ट्रेन में भी लगाया जा सकेगा


- जेड.एन.आई.न्यूज़ डॉट कॉम 
भारतीय रेल ने चलती रेल के डिब्‍बों में खराबियों का पता लगाने वाला एक अतिआधुनिक उपकरण लगाया है। इससे डिब्‍बें में आई खराबी का पता तुरंत लग जाता है। नए उपकरण में माइक्रोफोन और सेंसर लगाए गए हैं जो चलती रेल के डिब्‍बों द्वारा उत्‍पन्‍न आवाज एवं दबाव को रिकॉर्ड कर लेते हैं। परंपरागत तरीके से ऐसी खराबी का पता सिर्फ कर्मचारी द्वारा जांच से चलता है। इस तरह का एक उपकरण उत्‍तर रेलवे के लखनऊ डिविजन में बक्‍कास स्‍टेशन पर अग्रगामी योजना के रूप में फिट किया गया है, जो बहुत कामयाब रहा है।

No comments:

Post a Comment