Sunday, February 13, 2011

मुरादाबाद न्यूज़: स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से दांतों पर आफत !

मुरादाबाद : दांतों का इलाज या दांतों से दुश्मनी..! गरीबी एक ऐसा श्राप है जिसके कारण लोग कभी कभी ऐसे नुक्सान में पड़ जाते है जिसे संभालना काफी मुश्किल होता है| एक तरफ बेरोजगारी तो दूसरी तरफ इसके नुक्सान भी गजब ढहा  रहे है | चलिए आपको ले चलते है मुरादाबाद के बिलारी छेत्र में जहाँ रोड पर खुले आम झोला छाप दांत के डॉक्टर अपनी रोज़ी रोटी चलाने के साथ साथ उन गरीब लोगो के दांत के साथ खिलवाड़ करते पाए गये जिनके पास ना तो इतना पैसा है और ना ही समझ की वो किस्से इलाज करावा रहे है|
यूँ तो झोला छाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान भी चलाया जाता  है लेकिन चंद समय के लिये चलाये जा रहे  ऐसे अभियान से साफ़ पता चलता है की विभाग द्वारा खानापूर्ति के साथ इन झोला छाप डॉक्टरों से मिलीभगत है | बिलारी में सडको पर अपनी दूकान सजा कर बैठे ऐसे डॉक्टर खुल्ले में दांतों का इलाज इस प्रकार करते नज़र आते है जैसे कोई नाई किसी के बाल काट रहा हो| ज़्यादातर ऐसे डॉक्टर दांतों की बिमारी से पीड़ित लोगो का सीधे सीधे दांत उखाड़ लेने की सलाह देते है क्यूकी यही काम इनके लिये सबसे आसान होता है सबसे ताज्जुब वाली बात ऐसे झोला छाप डॉक्टरों के पास जबड़ो को सुन्न करने वाला इंजेकशन भी मौजूद होता है जिसके सहारे से ये दांतों को उखाड़ने का काम करते है| दांतों की सफाई में प्रयोग किया जाने वाला पदार्थ में तेज़ाब की मात्रा का अंदेशा भी सहज ही लगाया जा सकता है  क्यूकी लोगो के अनुसार इन झोला छाप डॉक्टर से दांत की सफाई के कुछ समय के पश्चात दांतों का रंग काला पढने लगता है| और तो और  खुले रूप से चल रहे  इनके दवाखानो पर लगे बड़े बड़े बोर्ड पर गौर किया जाये तो उसपर कोई डिग्री भी नहीं लिखी होती,उसके  बाद भी स्वास्थ्य विभाग का अपनी आंखे मूंदे रखना इन्हें भी संदेह के घेरे में ला खड़ा करता है |
बहरहाल अगर हमारे समाज के गरीब और भोले भाले लोग इन के चंगुल में फसते  है तो इसके लिये सीधे तौर पर स्वास्थ्य विभाग ज़िम्मेदार है |खुले रूप से चल रहे ऐसे दवाखाने पर शिकंजा कसने के बजाये विभाग द्वारा छूट देने का एक ही मतलब निकाला जा सकता है की विभाग से इनकी मिली भगत है जो सस्ते इलाज के नाम पर लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे  है | इन्हें रोकने के लिये देखते है विभाग कब तक प्रयास करता है और कब अपनी जिम्मेदारियों को समझता है|

No comments:

Post a Comment