Saturday, February 8, 2014

प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक और संगीतकार जगजीत सिंह के सम्मान में स्मृति डाक टिकट जारी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज नई दिल्ली में प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक और संगीतकार श्री जगजीत सिंह के सम्मान में स्मृति डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा “आज हम सब यहाँ जगजीत सिंह जी के सम्मान में इक्टठा हुए हैं। हमारे देश में संगीत के इतिहास में जगजीत सिंह जी की एक ख़ास जगह है। वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज़ और उनके संगीत का जादू हम पर हमेशा गहरा असर करता रहेगा। मुझे खुशी है कि डाक विभाग उनकी याद में एक डाक टिकट जारी कर रहा है। 

जगजीत सिंह जी एक अनोखे कलाकार थे। संगीत के क्षेत्र में उनकी दिलचस्पी और जानकारी बहुत गहरी थी। वे एक कामयाब गायक, संगीतकार और गीतकार, ये सभी कुछ थे। यही नहीं, चाहे शास्त्रीय संगीत हो या भक्ति संगीत, लोक संगीत हो या गज़ल, संगीत के सभी क्षेत्रों में उनका अच्छा दखल था। लेकिन गज़ल गायिकी के लिए शायद उनको सबसे ज्यादा याद किया जाता है। 

यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने भारत में गज़ल गायिकी का एक ऐसा अंदाज़ अपनाया जिसने गज़ल को एक नयी जिंदगी दी। उनके द्वारा गाई हुई गज़लों में ख़ास बात यह थी कि वे आसानी से जनता की जुबान पर आ जाती थीं। उन्होंने गज़ल गायिकी में नये प्रयोग भी किए। 

गज़ल संगीत में पहली बार पश्चिमी म्यूजिकल इन्स्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल एक ऐसा ही प्रयोग था। उन्होंने शायद पहली बार गज़ल को जुगलबंदी में पेश किया। इसमें उनका साथ उनकी पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह जी ने दिया, जो आज हमारे बीच मौजूद हैं, और खुद एक मशहूर गज़ल गायिका हैं

No comments:

Post a Comment