Sunday, June 3, 2012

मुरादाबाद की ६ विधानसभा सीटों में ४ पर सपा का कब्ज़ा, एक भाजपा और एक पीस पार्टी को |


समाजवादी पार्टी ने इस बार एतिहासिक जीत दर्ज कर मुरादाबाद की चार सीटों पर कब्ज़ा कर सभी प्रतिद्वंधी पार्टियों की बोलती बंद कर दी है | हालाँकि वोट का प्रतिशत बढ़ जाने के बाद सभी राजनैतिक डालो की धड़कने बढ़ चुकी थी लेकिन समाजवादी पार्टी की इस जीत के बाद ऐसा माना जा रहा है की इस बार कुछ अलग होने की उम्मीद है |


-इमरान ज़हीर 


मुरादाबाद : मुरादाबाद की ६ विधान सभा सीटों से परिणाम घोषित | समाजवादी पार्टी ने इस बार एतिहासिक जीत दर्ज कर मुरादाबाद की चार सीटों पर कब्ज़ा कर सभी प्रतिद्वंधी पार्टियों की बोलती बंद कर दी है | हालाँकि वोट का प्रतिशत बढ़ जाने के बाद सभी राजनैतिक डालो की धड़कने बढ़ चुकी थी लेकिन समाजवादी पार्टी की इस जीत के बाद ऐसा माना जा रहा है की इस बार कुछ अलग होने की उम्मीद है | अब जनता को समाजवादी पार्टी से क्या मिलने वाला है ये तो समय ही बताएगा| फिलहाल नज़र डालते है २०१२ के मुरादाबाद की ६ सीटों पर हुए विधान सभा चुनाव के परिणामों पर |

sp0.jpgमुरादाबाद नगर सीट के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद युसूफ अंसारी ने ८८३४१ मत पर कर अपने प्रतिद्वंधी भारतीय जनता पार्टी के रितेश कुमार गुप्ता को २०२३८ मतों से पराजित कर अपनी जीत दर्ज की है| जबकि बहुजन समाज पार्टी के संदीप अगरवाल ३२७३९ मत पा कर तीसरे नंबर और कांग्रेस की फूलवती सैनी १२५९८ मत पा कर चौथे स्थान पर रही | मुरादाबाद देहात सीट के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी शमीउल हक ने ७२२१३ मत पा कर अपने प्रतिद्वंधी भारतीय जनता पार्टी के सुरेश चंद सैनी को २२७३६ मतों से पराजित कर अपनी जीत हासिल की | जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी इफ़्तेख़ार अहमद २३९३२ मत पा कर तीसरे और बसपा के प्रत्याशी मोहम्मद नासिर २३४०८ मत पा कर चौथे स्थान पर रहे|कुंदरकी विधानसभा सीट पर भी समाजवादी पार्टी का कब्ज़ा रहा जिसमे समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान ९१३०२ मत पा कर अपने प्रतिद्वंधी बीजेपी के रामवीर सिंह को १७२०१ मतों से पराजित कर अपनी जीत दर्ज की | वहीँ कांग्रेस के सौलत अली ३२४२३ मत पा कर तीसरे और बसपा के मोहम्मद जुबैर ३१२४२ मत पा कर चौथे स्थान पर रहे| बिलारी विधानसभा सीट पर भी समाजवादी पार्टी ने अपना कब्ज़ा जमा लिया है जिसमे पार्टी के मोहम्मद इरफ़ान ५५६९४ मत पर कर अपने प्रतिद्वंधी बसपा के लखन सिंह सैनी को मात्र १५४० मतों से पराजित कर मुरादाबाद की चौथी सीट पर भी कब्ज़ा कर लिया| जबकि भारतीय जनता पार्टी के सुशिल कुमार १६७३८ मत पा कर तीसरे और राष्ट्रिय परिवर्तन दल के राजेंद्र यादव १५९८४ मत पा कर चौथे नंबर पर रहे| 
ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार ने ८४५३० मत पा कर अपने प्रतिद्वंधी महान दल के विजय कुमार को ३७९७४ मतों से पराजित कर अपनी जीत हासिल की | जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी नवाब जान ४६५१९ मत पा कर तीसरे और बसपा के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद इलियास २६३६७ मत पा कर चौथे स्थान पर रहे| वही काठ विधानसभा छेत्र से पीस पार्टी प्रत्याशी अनीसुर्रहमान ३७०९२ मत पा कर अपने प्रतिद्वंधी बसपा के रिजवान अहमद खान को मात्र १५३४ मतों से पराजित कर सीट हासिल कर ली है | जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी फैजुल्लाह चौधरी ३०६९० मत पा कर तीसरे और भारतीय जनता पार्टी के उत्तम सिंह २४९३४ मत पा कर चौथे स्थान पर