प्राप्त जानकारी के अनुसार राम गंगा विहार कालोनी में कल की अपेछा पानी तक़रीबन दो फिट तक कम हुआ है लेकिन शाम के पानी का बहाव देख कर अनुमान लगाया जा सकता है की रात में बाढ़ का पानी दुबारा बढ़ सकता है| मुरादाबाद शहर की जामा मस्जिद के इलाके में भी पानी लोगो के घरो तक पहुच चुका है| वहा के लोग पानी के बीच रहने को मजबूर हो गये है साथ ही पानी का जलस्तर यदि रात में बढ़ जाता है तो स्थिति और भी भयानक हो सकती है| जिगर कालोनी के निचले इलाको में बाढ़ के पानी ने अपना पैर पसार लिया है वही इस कालोनी के किनारों पर बने घर दहशत में जीने को मजबूर है| वही लोगो ने बाढ़ के पानी से निजात मिल सके इसके लिये प्रार्थना करनी शुरू कर दी है|
व्यापार कर विभाग में अधिक पानी की वजह से लोगो को बहुत असुविधा का सामना कर पड़ रहा है बता दे की मुरादाबाद का व्यापार कर विभाग भी एम्.ड़ी.ए कालोनी में स्थित है जहा पर काफी पानी भरा हुआ है | एम्.ड़ी.ए कालोनी के बाहर लोग अपने घरो तक पहुचने के लिये किसी साधन की प्रतीक्षा करते हुए दिखे तो कोई डॉक्टर के वहा जाने के लिये पानी में घुस कर बाहर आने पर मजबूर दिखा| एम्.ड़ी.ए कालोनी शहर की पाश कालोनी कही जाती है| लोगो को सहयेता पहुचाने के लिये नाव का इंतज़ाम भी किया गया है जिससे अधिक अन्दर तक फंसे लोगो को मदद दी जा सके| एम्.ड़ी.ए कालोनी पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है जहा पर लोग पानी में रहने को मजबूर है| वहा पर अधिकतर लोग पानी के बीच रह कर भी पानी को तरस रहे है क्यूकी अधिकतर लोगो के हैण्ड पम्प पूरी तरफ से डूब चुके है| दूसरी तरफ इस इलाके में जादातर लोगो ने पानी की मोटर लगा रखी है वो भी आज किसी काम की नहीं है क्यूंकि सुरक्क्षा की दृष्टि से इस इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है| जामा मस्जिद इलाके में भी बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया गया है| एम्.ड़ी.ए कालोनी और राम गंगा विहार कालोनी में लोगो का पलायन जारी है | परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से कुछ अपने परिचितों के वहा जा चुके है जिनके कोई जानने वाले नहीं है वो वही पानी के बीच दहशत में रहने को मजबूर है|